Jharkhand News 13 January : दावोस में गूंजेगी धरती आबा की बेटियों की ताकत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jharkhand News 13 January

Jharkhand News 13 January : दुनिया देखेगी सशक्त झारखण्ड की झलक, विधायक कल्पना सोरेन करेंगी प्रतिनिधित्व

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी

Jharkhand News 13 January : रांची, दुनिया के बड़े-बड़े नेता और उद्योगपति जब दावोस में इकट्ठा होंगे, तब पहली बार झारखण्ड भी अपनी मजबूत पहचान के साथ वहां मौजूद रहेगा। यह सिर्फ निवेश या उद्योग की बात नहीं होगी, बल्कि झारखण्ड की बेटियों की मेहनत, हिम्मत और आत्मनिर्भरता की कहानी भी पूरी दुनिया सुनेगी।

Jharkhand News 13 January

झारखण्ड की बेटी और महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष और विधायक कल्पना सोरेन विश्व आर्थिक मंच 2026 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे वहां यह बताएंगी कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो पूरा समाज मजबूत होता है। आदिवासी, ग्रामीण और गरीब परिवारों की महिलाएं आज झारखण्ड के विकास की नई पहचान बन रही हैं।

Jharkhand News 13 January : महिलाओं को मिल रहा है आगे बढ़ने का मौका

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखण्ड सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। दावोस में कल्पना सोरेन महिला नेतृत्व, समान अधिकार और सभी को साथ लेकर विकास जैसे विषयों पर अपनी बात रखेंगी। वे साफ शब्दों में बताएंगी कि महिला सशक्तिकरण केवल मंच तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार, आमदनी और फैसले लेने की ताकत से जुड़ा है।

Jharkhand News 13 January

Jharkhand News 13 January : गांव की महिलाएं बदल रहीं हैं तस्वीर

आज झारखण्ड में 35 लाख से ज्यादा महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। ये महिलाएं खेती, छोटे व्यवसाय, हस्तकला, बैंकिंग और आजीविका के कई कामों से जुड़कर अपने परिवार का सहारा बन रही हैं। सरकार की मदद से इन्हें हजारों करोड़ रुपये का ऋण मिला है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

‘लखपति दीदी’, ‘पलाश’, ‘जोहार’ और ‘आजीविका कैफे’ जैसी योजनाओं से हजारों महिलाओं की सालाना कमाई एक लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी है। आज ‘पलाश’ ब्रांड के उत्पाद झारखण्ड से बाहर और विदेशों तक पहुंच रहे हैं।

Jharkhand News 13 January : मंईयाँ सम्मान योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

राज्य सरकार की मंईयाँ सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर साल सम्मान राशि मिल रही है। इससे महिलाएं बच्चों की पढ़ाई, घर और छोटे काम-धंधे में मजबूत भूमिका निभा रही हैं।

Jharkhand News 13 January
Jharkhand News 13 January : यूके में भी रखेगी झारखण्ड की बात

दावोस के बाद कल्पना सोरेन यूनाइटेड किंगडम जाएंगी, जहां शिक्षा, हुनर, जलवायु और संस्कृति जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी। वे विदेश में पढ़ रहे झारखण्ड के युवाओं से भी मिलेंगी। यह यात्रा साबित करती है कि झारखण्ड की बेटियां अब सिर्फ अपने घर नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ कल्पना सोरेन मरांग गोमके स्कॉलरशिप के तहत उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे झारखण्ड के युवाओं से मुलाकात करेंगी। आने वाले दिनों में ये गतिविधियाँ समावेशी विकास, महिला नेतृत्व और संस्थागत क्षमता निर्माण के प्रति भारत-यूके की साझा प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगी।

ये भी जानिए : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ‘दिशोम गुरु कॉफी टेबल बुक’ का किया लोकार्पण,गुरुजी के संघर्ष और विचारों को समर्पित

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं

Heat Wave Alert : छत्तीसगढ़ में बढ़ी भीषण गर्मी, तापमान 43°C पार, लू का अलर्ट जारी

Heat Wave Alert : रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में तेज गर्म हवाओं

Bhopal खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिवनी वन्य-प्राणी अभयारण्य