,

Dishom Guru Coffee Table Book: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ‘दिशोम गुरु कॉफी टेबल बुक’ का किया लोकार्पण,गुरुजी के संघर्ष और विचारों को समर्पित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dishom Guru Coffee Table Book

By: Himanshu Priyadarshi

Dishom Guru Coffee Table Book: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर दैनिक जागरण द्वारा प्रकाशित “दिशोम गुरु कॉफी टेबल बुक” का लोकार्पण किया। यह पुस्तक गुरुजी के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके सामाजिक-राजनीतिक योगदान को समर्पित है।

Dishom Guru Coffee Table Book: गुरुजी के संघर्ष और बलिदान को किया नमन

लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी का जीवन आदिवासी समाज सहित पूरे झारखंड के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

Dishom Guru Coffee Table Book

महत्वपूर्ण दस्तावेज है कॉफी टेबल बुक
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक गुरुजी के जीवन, विचारों और राजनीतिक योगदान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। पुस्तक में उनके संघर्षशील जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का विस्तृत वर्णन किया गया है। इसके माध्यम से राज्य की जनता गुरुजी के प्रेरणादायी जीवन को और करीब से जान सकेगी।

Dishom Guru Coffee Table Book: दैनिक जागरण को दी बधाई, नववर्ष की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने इस प्रकाशन के लिए दैनिक जागरण परिवार को बधाई दी और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

Dishom Guru Coffee Table Book: गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर दैनिक जागरण के महाप्रबंधक श्री परितोष झा, संपादक श्री शशि शेखर, मार्केटिंग हेड श्री धर्मेंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ श्री प्रदीप सिंह सहित दैनिक जागरण के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस