,

Ghaziabad : वेव सिटी पुलिस ने पढ़े-लिखे वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ghaziabad

Report: Vaibhav sharma

चोरी का अनोखा तरीका, ‘छोटा हाथी’ का इस्तेमाल
Ghaziabad थाना वेव सिटी पुलिस ने एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह पढ़ा-लिखा होने के बावजूद आसान और जल्दी पैसा कमाने के लिए दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरोह चोरी के लिए ‘छोटा हाथी’ वाहन का इस्तेमाल करता था और चोरी की गई बाइक को उसी में लोड कर ले जाता था, ताकि पुलिस की नजर से बच सके।

चार आरोपी गिरफ्तार, बाइक और पार्ट्स बरामद
Ghaziabad पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल और कई कटे हुए बाइक पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस तरीके से वाहन चोरी कर रहे थे।

बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद हुई कार्रवाई
Ghaziabad एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। इन्हीं मामलों के खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जांच और निगरानी के बाद पुलिस ने गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की और चोरी की वारदातों का खुलासा किया।

Read this: Uttarakhand: अंकिता भंडारी केस: उत्तराखंड में कांग्रेस का बंद फेल, व्यापारियों ने जताया विरोध

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल