Report: Gajendra
लांघा–बम्होरी मार्ग पर पलटी बस
Narmadapuram :सोहागपुर के लांघा–बम्होरी मार्ग पर एक कटियार यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना अचानक था कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Narmadapuram इस दुर्घटना में करीब 30 से 35 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को तुरंत सोहागपुर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

राहत और रेस्क्यू कार्य जारी
Narmadapuram हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू कार्य जारी है और घायलों का उपचार तेजी से कराया जा रहा है।





