,

Obscene Dance Video Viral: ओपेरा नृत्य नाटक  के आड़ में अश्लील डांस, SDM हटाए गए, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, गरियाबंद में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Ad imageAd image
Obscene Dance Video Viral

Obscene Dance Video Viral: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक गतिविधियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। मामले में मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम को पद से हटा दिया गया है, जबकि कार्यक्रम के दौरान अनुशासनहीनता के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

Obscene Dance Video Viral: SDM की मौजूदगी में कार्यक्रम, जांच समिति गठित

बताया गया है कि उरमाल गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य के दृश्य सामने आए। कार्यक्रम में SDM की मौजूदगी के वीडियो वायरल होने के बाद गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने SDM को तत्काल प्रभाव से हटा दिया और मामले की जांच के लिए समिति गठित की। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए फाइल कमिश्नर को भेजी जाएगी।

Obscene Dance Video Viral

Obscene Dance Video Viral: पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

SP वेदव्रत सिरमौर्य ने कार्यक्रम के दौरान अनुचित आचरण के आरोप में देवभोग थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे, आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बाल संरक्षण आयोग ने भी प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।

अनुमति लेकर हुआ था आयोजन
जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवा समिति ने 29 दिसंबर 2025 को कार्यक्रम की अनुमति ली थी। 6 दिवसीय ऑर्केस्ट्रा के लिए ओडिशा के कटक स्थित एक दल को आमंत्रित किया गया था। आयोजन 8, 9 और 10 जनवरी को हुआ, जिसका शहर में प्रचार-प्रसार भी किया गया था।

Obscene Dance Video Viral

आयोजकों पर केस, जमानत पर रिहा
देवभोग थाना प्रभारी के अनुसार, लिखित शिकायत के आधार पर 14 आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक आयोजनों में मर्यादा और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Ariha Pangambam ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

Ariha Pangambam: भारत की युवा जिम्नास्ट अरिहा पंगंबम ने एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

Indonesia में भूकंप से 53 मौतें, 995 आफ्टरशॉक से दहशत; घर छोड़ने को मजबूर लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने

NHM Employees Demand : NHM कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

NHM Employees Demand : उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी

Mecca Defence Pact पर ट्रंप के बयान से पाकिस्तान खुश, शहबाज शरीफ ने की अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ

Mecca Defence Pact: मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड

Raipur Car Accident: नया रायपुर में तेज रफ्तार दो कारों की भिड़ंत

Raipur Car Accident: रायपुर के नया रायपुर में मंडी बोर्ड के पास

Smart Meter Protest Khairagarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

Smart Meter Protest Khairagarh : खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के उदयपुर

बीजेपी से अलग हुए Shehzad Poonawalla, राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई