,

Meerut : महिला की हत्या के बाद बेटी को लेकर फरार युवक पुलिस की गिरफ्त में

- Advertisement -
Ad imageAd image
Meerut

Meerut सरधाना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने फरार युवक और युवती को उत्तराखंड के रुड़की से बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में इस पूरे मामले के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका सामने आई है।

रुड़की से युवक-युवती बरामद, पुलिस हिरासत में

Meerut घटना के बाद फरार हुए युवक और युवती को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर रुड़की से खोज निकाला। दोनों ट्रेन के माध्यम से वहां पहुंचे थे और युवती ने किसी प्रकार का विरोध नहीं किया था। फिलहाल दोनों को गंगनहर चौकी ले जाया गया है, जहां से मेरठ पुलिस की टीम उन्हें लेकर आएगी।

हत्या के पीछे प्रेम संबंध की आशंका

Meerut पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती की मां सुनीता की हत्या कथित तौर पर युवक ने ही की थी, हालांकि दोनों फिलहाल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बरामद की गई युवती बालिग है और उसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जिसे परिवार की ओर से स्वीकार नहीं किया जा रहा था।

48 घंटे में खुलासा, कई टीमें जांच में जुटीं

Meerut पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले के खुलासे के लिए करीब 10 टीमों का गठन किया गया था। आरोपी युवक और युवती इस समय पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस युवती का बयान न्यायालय में दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Read this: Karnataka :गदग में मकान निर्माण के दौरान मिला पुराना खजाना, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल