,

Madhya Pradesh Cold Wave: 25 शहरों में तापमान 10°C से नीचे, खजुराहो सबसे ठंडा, 15 जिलों में कोहरा का कहर

Madhya Pradesh Cold Wave

Madhya Pradesh Cold Wave: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान लगातार गिर रहा है। बीती रात प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। छतरपुर का खजुराहो 3.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

Madhya Pradesh Cold Wave: 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

शुक्रवार–शनिवार की रात शिवपुरी में 4 डिग्री, राजगढ़ में 4.4 डिग्री, दतिया में 4.6 डिग्री, नौगांव में 5 डिग्री, रीवा में 5.5 डिग्री, मंडला में 6 डिग्री, पचमढ़ी में 6.4 डिग्री और उमरिया में 6.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 5.9 डिग्री, भोपाल में 7.2 डिग्री, इंदौर में 6.9 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री और जबलपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

15 जिलों में घना कोहरा

शनिवार सुबह ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा छाया रहा। भोपाल, इंदौर, रायसेन, शाजापुर और विदिशा सहित कई जिलों में भी कोहरे का असर देखने को मिला।

4 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

मौसम विभाग ने दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को भी ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में दिनभर ठंड बनी रही।

कोहरे का असर, ट्रेनें लेट

घने कोहरे की वजह से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। मालवा, सचखंड, झेलम और पंजाब मेल सहित कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे लेट रही, जो सुबह 7:25 बजे की बजाय दोपहर 12 बजे भोपाल पहुंची।

Madhya Pradesh Cold Wave

इस बार रिकॉर्ड तोड़ सर्दी

इस सीजन में ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नवंबर में 84 साल और दिसंबर में 25 साल का रिकॉर्ड टूटा। जनवरी में भी कड़ाके की ठंड जारी है, जिससे भोपाल में ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार प्रदेश में शून्य के आसपास तक ठंड महसूस की जा रही है।

Madhya Pradesh Cold Wave: जनवरी में क्यों बढ़ती है ठंड

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर और जनवरी में उत्तर भारत से सर्द हवाएं ज्यादा आती हैं, जिससे तापमान तेजी से गिरता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई बार बारिश भी होती है। इसी वजह से जनवरी को ठंड के लिहाज से सबसे अहम महीना माना जाता है।

यह खबर भी पढ़े: Madhya Pradesh Digital PPO: मध्यप्रदेश सरकार की बड़ी राहत, रिटायरमेंट के बाद 10 दिन में मिलेगा डिजिटल पीपीओ

प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में भी कोहरा, शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…