,

WPL 2026 Double Header:आज होंगे दो मुकाबले,पहली बार कप्तानी में दिखेंगी जेमिमा रोड्रिग्ज,होगी अग्निपरीक्षा

- Advertisement -
Ad imageAd image
WPL 2026 Double Header

WPL 2026 Double Header Day: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के चौथे सीजन में आज (10 जनवरी) पहला डबल हेडर खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस को एक ही दिन दो बड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। दिन का पहला मैच गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होगा, जबकि शाम के मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी।

WPL 2026 Double Header: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स: जीत से शुरुआत का इरादा

दिन का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स (GG) और यूपी वॉरियर्स (UPW) के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होगा। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। गुजरात जायंट्स की कप्तानी इस सीजन एश्ले गार्डनर कर रही हैं, जबकि यूपी वॉरियर्स की कमान अनुभवी मेग लैनिंग के हाथों में है।

WPL 2026 Double Header

WPL 2026 Double Header: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स: शाम को होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

दिन का दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। मुंबई इंडियंस का यह सीजन का दूसरा मैच है। पहले मुकाबले में मुंबई को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में जीत के साथ मजबूत शुरुआत करना चाहेगी।

जेमिमा रोड्रिग्ज पहली बार करेंगी कप्तानी

इस सीजन की खास बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्ज के पास है। यह पहला मौका होगा जब जेमिमा किसी बड़े टूर्नामेंट में कप्तान की भूमिका निभाती नजर आएंगी। ऐसे में उनके नेतृत्व पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

यह खबर भी पढ़ें: WPL 2026 Schedule: 6 करोड़ का इनाम, पहली बार डबल हेडर, स्क्वॉड से शेड्यूल तक जानें सब कुछ

WPL 2026 Live Streaming: कब और कहां देखें मुकाबले

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। वहीं दोनों मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है। फैंस मोबाइल पर जियो हॉटस्टार ऐप के जरिए फ्री में मैचों का आनंद ले सकते हैं, जबकि टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स चैनल्स पर लाइव मुकाबले देख सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल