,

Sehore newborn roadside cremation: सड़क पर नवजात शिशु का अंतिम संस्कार, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sehore newborn roadside cremation

Report by: Prem Narayan, Edit by: Priyanshi Soni

Sehore newborn roadside cremation: सीहोर में 6 जनवरी को एक नवजात शिशु का अंतिम संस्कार सड़क किनारे किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सीहोर इछावर मार्ग की बताई जा रही है।

Sehore newborn roadside cremation: अस्पताल में विवाद के बाद सड़क पर धरना

जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी को संतोष जाट अपनी पत्नी ममता के साथ जिला अस्पताल आया था। ममता ने सामान्य प्रसव के दौरान एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के दो दिन बाद ही शिशु की मौत हो गई। पिता ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना दे दिया था।

Sehore newborn roadside cremation

Sehore newborn roadside cremation: समझाइश के बाद भी सड़क किनारे अंतिम संस्कार

एक घंटे की समझाइश के बाद माता-पिता अपनी नवजात बच्ची का शव लेकर अस्पताल से चले गए। रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे ही उसका अंतिम संस्कार किया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों में गहरी संवेदना के साथ-साथ अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी बढ़ा रहा है।

Sehore newborn roadside cremation: प्रशासन और अस्पताल की भूमिका पर सवाल

इस घटना ने सीहोर के जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और आपातकालीन सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दे पाया है।

यह खबर भी पढ़ें: Madhya Pradesh: Top 10 News

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर