,

Bijapur Chirayu Health Camp: बीजापुर में चिरायु हेल्थ कैम्प से बदली 113 बच्चों की ज़िंदगी, 75 गंभीर सर्जिकल केस रायपुर रेफर

Bijapur Chirayu Health Camp

Reporter: Kushal chopra, Edit By: Mohit Jain

Bijapur Chirayu Health Camp: जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर इलाज सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत एकदिवसीय विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 9 जनवरी 2026 को जिला चिकित्सालय बीजापुर परिसर में संपन्न हुआ।

Bijapur Chirayu Health Camp: कलेक्टर के निर्देश, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में आयोजन

यह शिविर कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी और सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में जिले के चारों विकासखंडों से चिरायु टीम के माध्यम से बच्चों को लाया गया।

Bijapur Chirayu Health Camp

रायपुर की विशेषज्ञ टीम ने दी सेवाएं

शिविर में श्रीबालाजी हॉस्पिटल, रायपुर की सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ टीम ने सेवाएं प्रदान कीं, जिसमें

  1. हृदय रोग विशेषज्ञ
  2. अनुभवी जनरल सर्जन
  3. चर्म रोग विशेषज्ञ
  4. शिशु रोग विशेषज्ञ

शामिल थे। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय बीजापुर के नाक-कान-गला, नेत्र एवं अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा भी बच्चों की जांच और उपचार किया गया।

Bijapur Chirayu Health Camp: 113 बच्चों का निःशुल्क परीक्षण और उपचार

शिविर में कुल 113 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इनमें प्रमुख रूप से इतने बच्चे शामिल हुए:

  1. जन्मजात हृदय रोग – 36 बच्चे
  2. कटे होंठ व तालू – 10 बच्चे
  3. टेढ़े-मेढ़े पैर – 3 बच्चे
  4. हर्निया – 24 बच्चे
  5. जन्मजात मोतियाबिंद – 2 बच्चे
  6. चर्म रोग – 6 बच्चे
  7. कान रोग – 8 बच्चे
  8. अन्य बीमारियां – शेष बच्चे

75 सर्जिकल केस रायपुर रेफर

जांच के बाद 75 सर्जिकल केस बच्चों को रायपुर रेफर किया गया, जहां उनका निःशुल्क उपचार आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत किया जाएगा। शेष बच्चों को जिला अस्पताल से निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

कान की मशीन और आयुष्मान कार्ड की सुविधा

शिविर के दौरान-

  1. 1 बच्चे को कान की मशीन प्रदान की गई
  2. 37 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए

रायपुर रेफर किए गए सभी बच्चों का संपूर्ण इलाज शासन द्वारा निःशुल्क सुनिश्चित किया जाएगा।

Bijapur Chirayu Health Camp: अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों का सराहनीय योगदान

शिविर के सफल आयोजन में जिला कार्यक्रम प्रबंधक वरुण साहू, डॉ. सजल बाफना, डॉ. चंद्रशेखर, समस्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर का अवलोकन करते हुए संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल ने आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Manendragarh Traffic Awareness Eye Camp: कोतवाली पुलिस की सराहनीय पहल, यातायात जागरूकता के तहत विशाल निशुल्क नेत्र शिविर संपन्न

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…