Report: Vishal
लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर फोकस
Barwah आगामी सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान उज्जैन से ओंकारेश्वर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए खरगोन प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को कलेक्टर भव्या मित्तल और एसपी रविंद्र वर्मा ने बलवाड़ा से बड़वाह तक के मार्ग का सघन निरीक्षण किया।

होल्डिंग एरिया में पूरी सुविधाएं
Barwah कलेक्टर ने बताया कि ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए बनाए जाने वाले होल्डिंग एरिया केवल खाली मैदान नहीं होंगे। इन क्षेत्रों में पक्के टॉयलेट कॉम्प्लेक्स, पुलिस सहायता केंद्र और यात्रियों के आराम के लिए विश्राम स्थल जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
मार्ग और पार्किंग का निरीक्षण
Barwah अधिकारियों ने गुरुद्वारे, ओखलेश्वर धाम, गौशाला और चिचला सहित बड़वाह के मेहताखेड़ी और नावघाटखेड़ी में पार्किंग व होल्डिंग एरिया के लिए जगहों का निरीक्षण किया। शासकीय कॉलेज बड़वाह के ग्राउंड को आपात स्थिति में पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग करने पर भी विचार किया गया।

ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित
Barwah कलेक्टर ने बताया कि बलवाड़ा से बड़वाह तक पुराने मार्ग, हाईवे और नए सिक्सलेन के नीचे कुल चार प्रमुख पार्किंग व वेटिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, तहसीलदार शिवराम कनासे, एसडीओपी अर्चना रावत, टीआई बलराम सिंह राठौर सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।





