CM Discretionary Fund Aid: दिवंगत पत्रकार के परिवार को मुख्यमंत्री कोष से 5 लाख की सहायता’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Discretionary Fund aid

Report by: Vandana Rawat

CM Discretionary Fund Aid: वरिष्ठ पत्रकार एवं गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य स्वर्गीय विवेक कुमार अस्थाना के परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। स्व. विवेक कुमार अस्थाना की उम्र 52 वर्ष थी। उनके निधन के बाद परिवार पर आए आर्थिक संकट को देखते हुए यह सहायता उनकी पत्नी श्रीमती निहारिका अस्थाना एवं उनके बच्चों दिव्य अस्थाना और देव अस्थाना को प्रदान की गई।

CM Discretionary Fund aid: पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

स्व. विवेक कुमार अस्थाना एक अनुभवी, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। वे लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे और गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य थे। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।

CM Discretionary Fund aid

CM Discretionary Fund aid: परिवार को मिली बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिली यह आर्थिक सहायता दिवंगत पत्रकार के परिवार के लिए कठिन समय में एक बड़ी राहत मानी जा रही है। पत्रकार संगठनों और साथियों ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है और इसे संवेदनशील कदम बताया है।

पत्रकार संगठनों ने जताया आभार

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों ने कहा कि यह सहायता न केवल आर्थिक सहयोग है, बल्कि पत्रकारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को भी दर्शाती है।

यह खबर भी पढ़ें: JS University,Firozabad: यूनिवर्सिटी की मान्यता रद्द, हजारों छात्र-छात्राओं में भविष्य को लेकर चिंता

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी