Jharkhand Health Minister: वायरल वीडियो को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी विवादों में, जामताड़ा में विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jharkhand Health Minister

Report by: Ratan, Edit by: Priyanshi Soni

Jharkhand Health Minister: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर अपने बयान और व्यवहार को लेकर विवादों में आ गए हैं। एक कथित वायरल वीडियो के सामने आने के बाद उन पर उलेमा समुदाय के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो में मंत्री द्वारा उलेमा को बाहर बैठाने और आदिवासी समुदाय के एक कार्यकर्ता को अंदर बैठाकर चाय पिलाने का निर्देश देने का दावा किया जा रहा है।

Jharkhand Health Minister: मुस्लिम समुदाय में नाराजगी, पुतला दहन

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय मुस्लिम समुदाय में गहरा आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को मिहिजाम के गोराईनाला मोड़ और नारायणपुर प्रखंड के लखनुडीह मोड़ पर लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Jharkhand Health Minister

Jharkhand Health Minister: माफी की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि मंत्री का व्यवहार निंदनीय है और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Jharkhand Health Minister: मंत्री की सफाई, वीडियो को बताया भ्रामक

पूरे मामले पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो को जानबूझकर क्रॉप कर सोशल मीडिया पर फैलाया गया है और सच्चाई को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

जांच की बात कही

डॉ. इरफान अंसारी ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Daily Horoscope 2026: मेष से मीन तक, जानिए आज का दैनिक राशिफल (07-01-2025)

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय