,

Daily Horoscope 2026: मेष से मीन तक, जानिए आज का दैनिक राशिफल (07-01-2025)

- Advertisement -
Ad imageAd image
Daily Horoscope 2026

Daily Horoscope 2026:

मेष राशि आज का राशिफल

आज साल का दूसरा दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं, हालांकि खर्च भी बढ़े रहेंगे। खान-पान और आराम पर ध्यान रहेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें। उधार देने से बचें और खर्चों का बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी।


वृष राशि आज का राशिफल

आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और नई कोशिशें सफल होंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। धन-धान्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ेगी।


मिथुन राशि आज का राशिफल

आज आपकी समझदारी से कई पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। घूमने-फिरने या वेकेशन की योजना बनेगी। पुराने लेन-देन से राहत मिलेगी। मौज-मस्ती और शौक पर खर्च बढ़ सकता है।


कर्क राशि आज का राशिफल

आज लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे करने की कोशिश सफल हो सकती है। दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल से बचें। सरकारी कामों में देरी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है। माता की सेहत पर ध्यान दें।


सिंह राशि आज का राशिफल

आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर बात करें। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और बिजनेस में सुधार दिखेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जीवनसाथी का साथ मनोबल बढ़ाएगा। सेहत में सुधार के संकेत हैं।


कन्या राशि आज का राशिफल

कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। संतान से जुड़ी बातों में लापरवाही न करें। परिवार या पड़ोस में किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। मौसम बदलने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बिजनेस में बड़े बदलाव करने से पहले सोच-विचार जरूरी है।


तुला राशि आज का राशिफल

आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई पुराना लेन-देन निपट सकता है। सरकारी मामलों में सतर्क रहें। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। मेहनत का फल मिलेगा।


वृश्चिक राशि आज का राशिफल

आज धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा। पारिवारिक विवादों को बाहर जाने से रोकें।


धनु राशि आज का राशिफल

आज दिन व्यस्त रहेगा। आय बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। पुरानी शारीरिक परेशानी से राहत मिल सकती है। पिता से जुड़ी कोई बात मन को परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कामों पर पैनी नजर रखें।


मकर राशि आज का राशिफल

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। किसी भी काम में लापरवाही से बचें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आसपास के लोगों को पहचानकर भरोसा करें। दूसरों पर निर्भर न रहें। मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है।


कुंभ राशि आज का राशिफल

आज उन्नति के योग हैं। नौकरी में जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। सरकारी मामलों में अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए साल में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। लापरवाही से नुकसान हो सकता है।


मीन राशि आज का राशिफल

आज उत्साह और ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में नौकरी या करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सहयोगियों से बातचीत में संतुलन रखें। कार्यक्षेत्र में समझदारी से आगे बढ़ें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की