Yamunanagar Road Accident: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamshedpur Road Accident

Report by: Rajeev Mehta, Edit by: Priyanshi Soni

Yamunanagar Road Accident: यमुनानगर के साढ़ौरा इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Yamunanagar Road Accident: नौकरी से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है, जो काले आम क्षेत्र में नौकरी करता था। वह बाइक से साढ़ौरा-दो सड़का मार्ग से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।

Yamunanagar Road Accident

Yamunanagar Road Accident: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

डंपर जब्त, चालक की तलाश जारी

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Gunfire Near Presidential Palace Venezuela: ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, काराकस में शुरू हुई फायरिंग

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार