,

Temple Theft: आगरा में मंदिर चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार; 3.45 किलो चांदी और नकदी बरामद

Temple Theft

Rerport by: Farhan Khan,Edit by: Priyanshi Soni

Temple Theft: थाना न्यू आगरा क्षेत्र की लॉयर्स कॉलोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। बीते दिनों चोर मंदिर से चांदी के छत्र, मुकुट और दानपेटी चोरी कर फरार हो गए थे, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल था।

Temple Theft: तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी का माल बरामद

पुलिस ने इस मामले में हैदर, अमन और राजू नामक तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने मंदिर चोरी की वारदात कबूल की है। उनके पास से 3 किलो 450 ग्राम चांदी, करीब 70 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Temple Theft

Temple Theft: आभूषण गलाने का काम करता था एक आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में से राजू सुनार है, जो चोरी किए गए चांदी के आभूषणों को गलाने का काम करता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। इस सफल खुलासे पर मंदिर समिति ने पुलिस को सम्मानित करने की बात कही है।

यह खबर भी पढ़ें: CM Yogi Tribute to Kalyan Singh: अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर सार्थक करते रहे ‘बाबू जीः’ मुख्यमंत्री योगी

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…