Bhopal News: कड़ाके की ठंड में मानवीय पहल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, बांटे कंबल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhopal News cm yadav night inspection rainbasera

by: vijay nandan

Bhopal News: भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यादगार-ए-शाहजहानी पार्क तलैया स्थित रैन बसेरे पहुंचकर वहां ठहरे राहगीरों और जरूरतमंदों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

Bhopal News cm yadav night inspection rainbasera

Bhopal News: मुख्यमंत्री जरूरतमंदों को बांटे कंबल और पिलाई चाय

Bhopal News: मुख्यमंत्री ने रैन बसेरे में मौजूद लोगों का हालचाल जाना और उन्हें गर्मागर्म चाय परोसी। साथ ही ठंड से बचाव के लिए सभी को गर्म कंबल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में किसी भी जरूरतमंद को असुविधा न हो और रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Bhopal News cm yadav night inspection rainbasera

Bhopal News: कड़ाके की ठंड में मुख्यमंत्री का संवेदनशील कदम

Bhopal News: इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) के सामने लाल परेड ग्राउंड स्थित शौर्य द्वार, काली मंदिर तलैया और अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं, बुजुर्गों, गरीबों और बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति असहाय महसूस न करे।

Bhopal News cm yadav night inspection rainbasera

Bhopal News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस मानवीय कदम की आमजन ने सराहना की है।

Bhopal News: कठिन समय में जमीनी स्तर पर नेतृत्व

Bhopal News: आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह पहल कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वे कई मौकों पर संवेदनशील और मानवीय प्रशासन की मिसाल पेश कर चुके हैं। सर्दी, गर्मी या बारिश जैसे कठिन मौसम में जरूरतमंदों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और तत्काल राहत पहुंचाना, मुख्यमंत्री की कार्यशैली का अहम हिस्सा रहा है।

पिछले वर्षों में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ाके की ठंड के दौरान प्रदेश के विभिन्न शहरों में रैन बसेरों, फुटपाथों और बस स्टैंडों का औचक निरीक्षण किया है। इन दौरों के दौरान उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं की हकीकत जानी, बल्कि स्वयं कंबल, गर्म कपड़े और भोजन वितरण कर आमजन के बीच भरोसा पैदा किया। कई बार अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, पीने के पानी, शौचालय और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह की कमी न रहे।

कोरोना काल के दौरान उन्होंनमे जमीनी स्तर पर पहुंचकर श्रमिकों, गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए भोजन, दवाइयों और आश्रय की व्यवस्थाओं की निगरानी की थी। उनका मानना है कि शासन की नीतियां तभी सफल होती हैं जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ये पहलें यह दर्शाती हैं कि शासन केवल फाइलों और बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ काम कर रहा है। यही कारण है कि आमजन के बीच उनकी सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना लगातार देखने को मिलती है।

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून