,

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bastar Innovation Mahakumbh 1.0

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर संभाग के युवाओं को तकनीकी, नवाचार और स्वरोजगार के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में 4 और 5 मई को “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें स्टार्टअप एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

astar Innovation Mahakumbh 1.0: युवाओं की भारी भागीदारी और डिजिटल पहुंच

इस दो दिवसीय महाकुंभ में बस्तर संभाग के 7500 से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया है, जिनमें से 1038 चयनित प्रतिभागी प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे। शेष युवा यूट्यूब लाइव स्ट्रीम के माध्यम से इस आयोजन से जुड़ सकेंगे।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और स्टार्टअप से जुड़े प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनोवेशन, स्टार्टअप मॉडल, फंडिंग और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे विषयों पर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही, श्रेष्ठ आइडिया और स्टार्टअप को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

astar Innovation Mahakumbh 1.0: शासन, विशेषज्ञों और संस्थानों की भागीदारी से मजबूत आयोजन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन के लिए 20 अलग-अलग समितियों का गठन किया है ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इसे बस्तर के लिए एक “परिवर्तनकारी पहल” बताया है, जिससे क्षेत्र में नवाचार आधारित स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: उद्घाटन सत्र में राज्यपाल रामेन डेका की अध्यक्षता होगी, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित कई प्रमुख नेता और विशेषज्ञ शामिल होंगे। समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे और विश्वविद्यालय में अटल द्वार तथा माता अहिल्या बाई होल्कर मार्ग का उद्घाटन करेंगे।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: इस आयोजन में 200 आत्मसमर्पित माओवादियों की भागीदारी भी एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जो समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

read also: Khargone: कल जो कहा… आज वो किया, CM डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

यह महाकुंभ न केवल बस्तर के युवाओं को अवसर देगा, बल्कि पूरे क्षेत्र को नवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Shekhpura Murder Case: मोबाइल मांगने पर डांट से भड़का खलासी, ट्रक चालक की हत्या का मामला सुलझा

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Shekhpura Murder Case शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र में 8

Bihia Station News: बिहिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुणे से लौट रहा था घर

Report: Neha gupta Bihia Station News भोजपुर जिले में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के

वनडे कप में Yuzvendra Chahal का जलवा, 7 मैचों में 15 विकेट; टीम इंडिया में वापसी की बढ़ी उम्मीद

Yuzvendra Chahal: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा

Iran US Tensions : ट्रंप का नया संकेत, ईरान पर सैन्य हमलों के बजाय आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति

by: vijay yadav Iran US Tensions : वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76 लाख की चोरी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार; 51 लाख की संपत्ति बरामद

Bigg Boss: अभिनेत्री और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी लोपामुद्रा राउत के मुंबई

Gold Silver में फिर जोरदार तेजी, एक हफ्ते में सोना 10 हजार और चांदी 20 हजार रुपये महंगी

Gold Silver: भारतीय सर्राफा बाजार से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX