,

दिल्ली में फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट हुआ प्रशासन

देश की राजधानी में इन दिनों धमकी का सिलसिला जोरों पर है। अज्ञात बदमाश आए दिन धमकी देने में लगे हैं, जिसकी वजह से प्रशासन का समय और पैसा दोनों बर्वाद हो रहा है। बता दें कि 5 दिन पहले भी दिल्ली प्रशासन को धमकी दी गई थी कि 40 स्कूलों में बम लगे हुए हैं, धमकी देने वाले ने पैसों की डिमांड भी की थी। धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन के हाथ पैर फूल गए और आनन-फानन में स्कूलों को खाली कराया गया। लेकिन गनीमत रही कि तमाम चेकिंग के बावजूद कोई बम नहीं मिला तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। धमकी देने वाले तक पुलिस पहुंच पाती उससे पहले फिर से एक और ई-मेल प्रशासन को प्राप्त होता है और इस बार स्कूलों के नाम सहित धमकी दी जाती है। जिसकी वजह से प्रशासन और अभिभावकों के फिर से हाथ पांव फूल गए। लेकिन जांच में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

इन स्कूलों को दी बम से उड़ाने की धमकी
बता दें कि दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश डीपीएसए सलवान स्कूल मॉडर्न स्कूल और कैंब्रिज स्कूल को ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली है। पुलिस ने चारों ही स्कूलों में पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

नहीं मिली संदिग्ध वस्तु
गहन निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ई-मेल में लिखा था कि इस गतिविधि में एक गुप्त डार्क वेब समूह शामिल है और कई रेड रूम भी हैं। बम इतने शक्तिशाली हैं कि वे इमारतों को नष्ट कर सकते हैं और लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 103 पंचायत पदों…

Ladakh के 28 रणनीतिक स्थान अब आधिकारिक नक्शे पर चिन्हित, गोगरा और हॉट स्प्रिंग भी शामिल

Ladakh: भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित 28 महत्वपूर्ण…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. ऑटो-पिकअप की टक्कर से 3…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 103 पंचायत पदों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…