Aagar news: कलेक्ट्रेट पहुंचा शख्स, हाथ में था कुछ ऐसा जिसने सबको चौंका दिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Aagar news: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिला कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। लोगों की समस्याएं सुनने के लिए चल रही जनसुनवाई में धर्मेंद्र विश्वकर्मा नामक व्यक्ति अपने हाथ में मृत तोते का शव लेकर अधिकारियों के सामने पहुंच गया।

यह दृश्य देखकर वहां मौजूद अधिकारी और आम लोग हैरान रह गए। व्यक्ति ने बताया कि तोता प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की चपेट में आ गया था, जिससे उसके पंख बुरी तरह कट गए। घायल अवस्था में वह पड़ोसी के मकान की छत पर गिर पड़ा। रातभर इलाज और देखभाल के बावजूद सुबह उसकी मौत हो गई।

धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने प्रशासन से मांग की कि चाइनीज मांझा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में इसकी चोरी-छिपे बिक्री और इस्तेमाल जारी है। यह मांझा न सिर्फ पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों के लिए भी गंभीर खतरा बना हुआ है। व्यक्ति ने अधिकारियों से आग्रह किया कि इस पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी