,

Datia murder case: ओवरटेक विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Datia murder case

Report by: Vijay, Edit by: Priyanshi Soni

Datia murder case: दतिया में वाहन ओवरटेक करने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस मामले में प्रधुमन शर्मा नामक युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देशी कट्टा भी बरामद किया है।

Datia murder case: घटना के बाद त्वरित पुलिस कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, हत्या की घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अभि उर्फ गग्गा यादव, अक्षय निचरेले और एक बाल अपचारी शामिल है।

Datia murder case: न्यायालय में पेश, भेजे गए जेल

शनिवार को सिविल लाइन पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से वयस्क आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, वहीं बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Datia murder case

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम
पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Gotegaon drug inspector action: नियमों के विपरीत अंग्रेजी और एक्सपायरी दवाएं बेचते पाए गए जन औषधि केंद्र

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…