Dehli news: Grok से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश, केंद्र सरकार ने X को भेजा सख्त नोटिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Dehli news: केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) को कड़ा नोटिस जारी करते हुए उसकी एआई सेवा Grok से जुड़े अश्लील कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी आपत्तिजनक कंटेंट को हटाकर 72 घंटे के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा है कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 और आईटी नियम, 2021 के तहत तय वैधानिक दायित्वों का पालन X द्वारा ठीक से नहीं किया जा रहा है। नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि कंपनी को यह बताना होगा कि उसने कंटेंट हटाने के लिए क्या कदम उठाए, मुख्य अनुपालन अधिकारी की भूमिका क्या रही और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत अनिवार्य रिपोर्टिंग का पालन कैसे किया गया।

आईटी मंत्रालय ने चिंता जताई है कि Grok एआई का दुरुपयोग कर कुछ यूजर्स महिलाओं को निशाना बनाते हुए अश्लील, अभद्र और यौन रूप से आपत्तिजनक कंटेंट तैयार कर उसे साझा कर रहे हैं। इस तरह की गतिविधियां न केवल निजता और गरिमा का उल्लंघन करती हैं, बल्कि सामाजिक और कानूनी सुरक्षा व्यवस्था को भी कमजोर करती हैं।

इस मामले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी मंत्रालय को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने X को चेतावनी दी है कि यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

गौरतलब है कि हाल ही में MeitY ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की थी, जिसमें अश्लील, वयस्क और अवैध कंटेंट हटाने को लेकर सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

Raipur : खरोरा का सनसनीखेज मामला, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

Raipur : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय किशोर

Chhattisgarh : नादिया में होली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कबीर मठ को दी लाखों की सौगात

रिपोर्टर : अभिलाष देवांगन Chhattisgarh : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के

RAIPUR NEWS : कांग्रेस पार्टी की पूर्व उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने भाजपा पर किए वादाखिलाफी के आरोप

रिपोर्टर:प्रविंस मनहर RAIPUR NEWS : नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस की

Madhya Pradesh : प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार 'आत्मनिर्भर

Chhattisgarh : रायगढ़ में घरघोड़ा–कुडुमकेला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो चालक जिंदा जलकर मौत

Chhattisgarh : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा और कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला

Supaul : राजेंद्र प्रसाद यादव की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए जदयू जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Supaul : जिला मुख्यालय स्थित शहनाई रिजॉर्ट में रविवार

Pakhanzur Police : पखांजूर पुलिस ने होली के मौके पर कड़ा एक्शन लिया

Pakhanzur Pohttps://en.wikipedia.org/wiki/Chhattisgarhlice : शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों पर भारी

Andhra Pradesh: पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 21 मजदूरों की मौत, कई घायल

Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले से एक दिल दहला देने

Pilibhit पूरनपुर सब्जी मंडी में भारी बवाल: AIMIM जिलाध्यक्ष के साथ सरेआम मारपीट, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी

RAIPUR : नागपुर दौरे से लौटे डिप्टी सीएम के कई अहम ऐलान

RAIPUR : NH-30 के अधूरे हिस्से को मिली फोर लेन की हरी

Lucknow : संवेदना और सुशासन का संगम: बच्चों के ‘अभिभावक’ बने मुख्यमंत्री योगी

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान

Naxal Surrender: महासमुंद में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Naxal Surrender: महासमुंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 15

Illegal Arms Arrest: रायपुर में पिस्टल लेकर धमकाने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Illegal Arms Arrest: राजधानी रायपुर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ

Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन–मथुरा में जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी का भव्य स्वागत

Vrindavan Spiritual Event: वृंदावन और मथुरा में जगद्गुरु पूज्य स्वामी चक्रपाणि नंद