Encounter Arrest: 15 घंटे में दंपती से लूट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Reporter: Kamlesh Kumar, Edit By: Mohit Jain

Encounter Arrest: नए साल के पहले ही दिन मैनपुरी में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी, लेकिन मैनपुरी पुलिस ने महज 15 घंटे के भीतर लूट की वारदात का खुलासा कर एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एक बदमाश फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

Encounter Arrest: दंपती से दिनदहाड़े लूट, गोली मारकर दिया वारदात को अंजाम

मैनपुरी से अपने गांव बाइक से जा रहे एक दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर घायल कर दिया और उनके पास से सोने के आभूषण, मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हो गए। घायल दंपती को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुईं कई टीमें

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के निर्देश पर लूट के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की।

Encounter Arrest: एलाऊ थाना क्षेत्र में मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश एलाऊ थाना क्षेत्र से होते हुए फरार होने का प्रयास कर रहे थे। सुबह करीब 4 बजे थाना अध्यक्ष एलाऊ अवनीश त्यागी गश्त पर थे, तभी उन्हें एसओजी टीम से सूचना मिली कि लूट के आरोपी उनके क्षेत्र से गुजर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह बाइक सहित गिर पड़ा।

Encounter Arrest

अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार

मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए घेराबंदी और दबिश तेज कर दी है।

पकड़े गए बदमाश की पहचान और बरामदगी

गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम अमित उर्फ सोनू, पुत्र जंग बहादुर, निवासी ग्राम हरचंदपुर, थाना दन्नाहार बताया। पूछताछ में उसने दंपती से की गई लूट की वारदात स्वीकार की है। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Encounter Arrest: घायल बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती

मुठभेड़ में घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय मैनपुरी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस फरार आरोपी के बारे में गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।

Encounter Arrest

यह खबर भी पढ़ें: Ayodhya Calendar: मुख्यमंत्री योगी ने किया अनावरण, रामनगरी की सांस्कृतिक चेतना को दुनिया के सामने लाया

Agra Tantrik Case: आगरा में तांत्रिक ने नाबालिग को बनाया बंधक, कपड़े उतरवाकर बोला– पेट में जिन्न का बच्चा है

Encounter Arrest: मैनपुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 15 घंटे के भीतर लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया। यह कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का

Illegal Tree Cutting: कोरिया में सागौन प्लांटेशन पर लकड़ी तस्करों का हमला, अवैध कटाई से वन संपदा खतरे में

Illegal Tree Cutting: कोरिया जिले से रिपोर्टर चन्द्रकान्त पारगीर की रिपोर्ट के

Trump की आलोचना पर पोप लियो का जवाब, ‘शांति का संदेश Gospel पर आधारित, डरने की जरूरत नहीं’

Trump: वॉशिंगटन से सामने आए घटनाक्रम में अमेरिका में जन्मे पोप लियो

University Development: एक साल में बदली खैरागढ़ विश्वविद्यालय की तस्वीर, विकास के नए आयाम स्थापित

University Development: खैरागढ़ से संवाददाता खिलेश वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, कुलपति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. हवाला के नाम पर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कई जिलों में भीषण