,

Ujjain News: सीएम डॉ. यादव ने उज्जैनी को दी एक और सौगात, ₹129 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

ujjain news cm mohan yadav saugat

Ujjain News: ‘सिंहस्थ 2028’ को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाएंगे: CM

by: vijay nandan

Ujjain News: उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के नानाखेड़ा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर लगभग ₹129 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को कई महत्वपूर्ण विकास सौगातें दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने और नागरिक सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नगरी है और सिंहस्थ के दौरान यहां करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता, यातायात और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2028 में होने वाले “सिंहस्थ” को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन के पुराने हॉकी स्टेडियम में आधुनिक एस्ट्रोटर्फ लगाने की भी घोषणा की है। उन्होंने आगे कहा ताकि यहां इंटरनेशनल हॉकी मैच हो सकें।

कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी संत उमेश नाथ महाराज सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य जनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

Ujjain News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: मोहन यादव सरकार की महातैयारी

  1. सिंहस्थ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनाने की रणनीति

मोहन यादव सरकार ने सिंहस्थ 2028 को केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महाकुंभ बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

  1. उज्जैन में आधारभूत संरचनाओं के बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी
  • सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए
  • सड़क चौड़ीकरण
  • ब्रिज और फ्लाईओवर
  • जल निकासी
  • पेयजल और सीवरेज

जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी गई है। ₹1000 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर चरणबद्ध काम शुरू हो चुका है।

  1. सिंहस्थ क्षेत्र का स्थायी विकास मॉडल

सरकार ने यह फैसला लिया है कि सिंहस्थ के लिए बनने वाली संरचनाएं अस्थायी नहीं बल्कि स्थायी उपयोग की होंगी, ताकि आयोजन के बाद भी उज्जैन को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

  1. संतों और अखाड़ों के लिए समर्पित सुविधाओं का विकास
  • अखाड़ों, साधु-संतों और कल्पवासियों के लिए
  • स्थायी घाट
  • आश्रम सुविधाएं
  • संत निवास
  • चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था
  • विकसित करने का निर्णय लिया गया है।
  1. ट्रैफिक, सुरक्षा और डिजिटल मैनेजमेंट प्लान
  • स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट
  • CCTV और AI आधारित सुरक्षा व्यवस्था

डिजिटल पास और श्रद्धालु ट्रैकिंग सिस्टम
जैसे आधुनिक उपाय अपनाने का फैसला लिया गया है, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित और सुचारु रहे।

Jamtara Cyber Crime: जामताड़ा में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Cyber Crime जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ…

Kolhan Contractors Association: कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ ने परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात, निर्माण कार्यों की समस्याएं उठाईं

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Kolhan Contractors Association कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने…

Yogi Adityanath: अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप पूरे यूपी की समृद्धि और विकास का प्रतीक : सीएम योगी

Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित होने…

चिरंजीवी और Ram Charan ने अमित शाह से की मुलाकात, AI और डीपफेक के बढ़ते खतरे पर हुई चर्चा

Ram Charan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे अभिनेता राम…