,

जामताड़ा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का मान

संवाददाता: रतन कुमार

जामताड़ा जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित नियामतपुर में आयोजित 13वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड टीम के खिलाड़ियों ने विजेता बनकर गौरव हासिल किया। इस प्रतियोगिता में जामताड़ा की सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी के 10 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए।

इस उपलब्धि पर सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जीतू सिंह सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एकेडमी के निदेशक सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक दुबे ने कहा कि जामताड़ा के खिलाड़ी प्रतिभावान हैं और आने वाले समय में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…