,

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का किया अनावरण

MP news: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र के गांव सुजापुर में जावरा विधायक श्री राजेंद्र पांडेय एवं उनके परिवार द्वारा विकसित किए गए स्मृति कुंज में स्थापित मालवा के गांधी के नाम से सुविख्यात जावरा मंदसौर नीमच क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

जावरा क्षेत्र के विधायक श्री राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सभी अतिथियों को साफा पहनाकर पुष्प हारों से स्वागत किया। श्री पांडेय परिवार के सदस्य गणों ने भी अतिथियों का आतमीय स्वागत किया।

पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय एवं जावरा के विधायक श्री राजेंद्र पांडे के गृह गांव सुजापुर में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, मंदसौर जावरा नीमच क्षेत्र के सांसद श्री सुधीर गुप्ता राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, श्री हितानंद शर्मा, विधायक श्री राजेंद्र पांडे, जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, सुवासरा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री मथुरा लाल डामोर, पूर्व विधायक श्री श्री यशपाल सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री महेश सोनी ने किया। श्री प्रदीप उपाध्याय ने आभार माना।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…