,

Koriya: पूजा कर बाहर निकल रही महिला पर गिरा मंदिर का पिलर, मौके पर मौत

Koriya

Reporter: chandrakant Pargir, Edit By: Mohit Jain

Koriya: जिले के पटना तहसील अंतर्गत सांवरावां गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव स्थित गायत्री मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पूजा कर बाहर निकल रही एक महिला पर अचानक मंदिर का पिलर गिर गया।

पूजा के बाद हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे गांव की निवासी काजल देवांगन गायत्री मंदिर में पूजा करने पहुंची थीं। पूजा समाप्त कर जैसे ही वह मंदिर से बाहर निकलीं, तभी निर्माणाधीन मंदिर का पिलर अचानक भरभराकर उनके ऊपर आ गिरा।

मौके पर ही हुई महिला की मौत
भारी पिलर के नीचे दबने से काजल देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा
हादसे की सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही तहसीलदार प्रतीक जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Bijapur: नक्सल प्रभावित क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, डोडीमरका में स्थापित हुआ नया सुरक्षा कैम्प

निर्माण में लापरवाही की जांच शुरू
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मंदिर निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। जांच के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। हादसे से पूरे गांव में गम और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…