,

Sarguja: ठंड की चादर में लिपटा मैनपाट, नए साल से पहले सैलानियों से गुलजार

Sarguja

Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

Sarguja: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाला मैनपाट इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। सरगुजा जिले में स्थित यह हिल स्टेशन दिसंबर 2025 के अंत में कड़ाके की ठंड की चपेट में है। यहां हाल ही में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जिससे ओस की बूंदें जमकर पाले में तब्दील हो गईं और पूरा इलाका बर्फ जैसा नजर आने लगा।

ठंड और नजारों ने बढ़ाई भीड़

मैनपाट की ठंड सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। नए साल का जश्न मनाने, पिकनिक और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। हरी-भरी वादियां, खुला आसमान और ठंडा मौसम लोगों को खासा लुभा रहा है।

टाइगर पॉइंट और मेहता पॉइंट बना आकर्षण

टाइगर पॉइंट जैसे खूबसूरत स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं मेहता पॉइंट के पास बने कैंपों में रात का नजारा बेहद आकर्षक हो गया है, जहां दूर-दूर से आए लोग ठंड और रोमांच का आनंद ले रहे हैं।

नाइट कैंपिंग का बढ़ता क्रेज

मैनपाट में नाइट कैंपिंग का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। जगह-जगह कैंप लगाए गए हैं, जहां 499 रुपये से शुरू होने वाले पैकेज उपलब्ध हैं। इन कैंपों में लाइट, डीजे, अलाव, बॉनफायर, मनोरंजन और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। सैलानी रात भर डांस करते, जश्न मनाते और अलाव के चारों ओर गपशप करते नजर आ रहे हैं।

पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से मैनपाट में पर्यटन को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं, जिससे सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जैसे दूरदराज इलाकों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं और मैनपाट की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नए साल के जश्न के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

अगर आप ठंडी हवा, प्राकृतिक सुंदरता और नए साल की मस्ती का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं, तो मैनपाट इस समय एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन बन चुका है।

यह खबर भी पढ़ें: CG: छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य खबरें ( 28-12-2025)

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…