Indore news: घरेलू हिंसा से महिला की मौत, आरोपी पति हिरासत में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Indore news: जस्सा कराड़िया इलाके में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना एमआर-10 के पास जस्सा कराड़िया स्थित ईंट-भट्ठे की है। यहां रहने वाली 24 वर्षीय सोनम भील को शुक्रवार रात गंभीर हालत में एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

बताया गया कि आरोपी पति सचिन ने विवाद के दौरान सोनम के पेट पर लात मारी और उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। परिजन और आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सोनम ने महज आठ दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था और दंपती का एक दो साल का बेटा भी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image