,

Koriya: रेलवे की सीसी नाली में जगह-जगह दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Koriya

Reporter: Chandrakant Pargir, Edit By: Mohit Jain

Koriya: अंबिकापुर से बैकुंठपुर रोड स्टेशन की ओर रेलवे की दूसरी लाइन बिछाने का काम इन दिनों तेज़ी से चल रहा है। इसी परियोजना के तहत रेलवे द्वारा सीसी नाली का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माणाधीन नाली में कई जगहों पर बीच से ही क्रेक नजर आ रहे हैं। यह स्थिति रेलवे के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

निर्माण कार्य शुरू होते ही दिखने लगी खामियां

रेलवे का निर्माण कार्य आमतौर पर उच्च गुणवत्ता और मजबूत संरचना के लिए जाना जाता है, लेकिन नाली में शुरुआती चरण में ही दरारें दिखाई देना चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अभी से नाली में क्रेक आ रहे हैं, तो भविष्य में यह बड़ी समस्या का रूप ले सकता है।

इंजीनियर ने झाड़ा पल्ला

जब मौके पर मौजूद देखरेख इंजीनियर वरुण पांडेय से निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। इंजीनियर का कहना था कि इस विषय पर केवल जीएम देवेंद्र कुमार ही बयान दे सकते हैं। इससे जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर और सवाल खड़े हो गए हैं।

जीएम से संपर्क की कोशिशें रहीं नाकाम

निर्माण में आई खामियों को लेकर जीएम देवेंद्र कुमार से संपर्क करने की कई बार कोशिश की गई। उन्हें कॉल किया गया और व्हाट्सएप पर निर्माण से जुड़े वीडियो भी भेजे गए, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

जांच और जवाबदेही की उठी मांग

अब बड़ा सवाल यह है कि रेलवे जैसे प्रतिष्ठित विभाग के निर्माण कार्य में यदि शुरुआत में ही दरारें नजर आने लगें, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। स्थानीय लोगों और जानकारों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और निर्माण की गुणवत्ता की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 103 पंचायत पदों…

Ladakh के 28 रणनीतिक स्थान अब आधिकारिक नक्शे पर चिन्हित, गोगरा और हॉट स्प्रिंग भी शामिल

Ladakh: भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित 28 महत्वपूर्ण…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. ऑटो-पिकअप की टक्कर से 3…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP में 103 पंचायत पदों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…