Koriya News: जर्जर सड़क पर पलटा धान से भरा ट्रक, 15 घंटे बाद भी प्रशासन नदारद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
koriya News

Reporter: Chandrakat pargir, Edit By: Mohit Jain

koriya News: जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर झरनापारा क्षेत्र में जर्जर सड़क एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बनी है। जीपीएस से लैस धान परिवहन कर रहा एक ट्रक खराब सड़क के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया।

15 घंटे तक नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

हादसे के बाद करीब 15 घंटे बीत जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से ट्रक की कोई सुध नहीं ली गई। न तो किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और न ही धान की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम किया गया।

रात के अंधेरे में धान की चोरी

प्रशासनिक लापरवाही का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने रात के समय ट्रक से धान की चोरी कर ली। वहीं दुर्घटना के दौरान ट्रक का डीजल भी बह गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

GPS निगरानी पर उठे सवाल

धान परिवहन जीपीएस निगरानी में होने के बावजूद समय रहते कोई कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस घटना से धान खरीदी और परिवहन की मॉनिटरिंग व्यवस्था की पोल खुल गई है।

ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क बनी हादसों की वजह

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस जर्जर सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन वर्षों से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सड़क निर्माण और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह खबर भी पढ़ें: AMBIKAPUR: समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में