Report by: Dinesh Gupta, edit by: Priyanshi Soni
AMBIKAPUR: अम्बिकापुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने आत्महत्या कर ली। यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
AMBIKAPUR: मानसिक तनाव में थे प्रबंधक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश गुप्ता बीती रात से मानसिक रूप से काफी विचलित चल रहे थे। हालात ऐसे बने कि वे देर रात दोबारा समिति कार्यालय पहुंचे और रात करीब 1 बजे तक वहीं मौजूद रहे।
घर लौटने के बाद उठाया खौफनाक कदम
सूत्रों के मुताबिक, समिति से निकलने के बाद वे रात 1 से 1:30 बजे के बीच घर लौटे। घर पहुंचने के कुछ ही समय बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

लेन-देन के मामले की भी चर्चा
मामले में पैसों के लेन-देन से जुड़ा पहलू भी सामने आ रहा है, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बिंदु पर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सीतापुर क्षेत्र में थे पदस्थ
बताया जा रहा है कि दिनेश गुप्ता सीतापुर क्षेत्र के केरजु में समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे। उनकी मौत की खबर से सहकर्मियों और परिचितों में शोक का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।





