,

BAHRAICH: आदमखोर तेंदुए का आतंक, दो ग्रामीण गंभीर घायल

Bahraich

REPORT- ANUJ JAISWAL

BAHRAICH: आदमखोर तेंदुए का आतंक, दो ग्रामीण गंभीर घायलजनपद बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चनैनी में शुक्रवार सुबह एक आदमखोर तेंदुए के हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। आम के बाग में शौच के लिए गए एक ग्रामीण पर अचानक हिंसक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंचे दूसरे ग्रामीण को भी जानवर ने घायल कर दिया।

हमले में घायल नागें कश्यप और रामधीरज यादव को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी चर्दा रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिससे घबराकर जंगली जानवर जंगल की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान मिले पगमार्क के आधार पर वन विभाग ने हमलावर जानवर को तेंदुआ बताया है, हालांकि कुछ ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में बाघ की भी मौजूदगी हो सकती है।

वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। सुबह और शाम के समय अकेले बाहर न निकलने, बच्चों पर विशेष नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा गया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…