CG: जानिए CG की 10 बड़ी खबरें (25-12-2025)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chhattisgarh

CG NEWS:

१. क्रिसमस विशेष: छत्तीसगढ़ी में बाइबिल अनुवाद की अनकही कहानी
छत्तीसगढ़ में ईसाई धर्म की जड़ें विश्रामपुर से जुड़ी हैं, जहां एक जर्मन मिशनरी ने पहला चर्च बनवाया था। यहीं से प्रदेश में ईसाई धर्म और छत्तीसगढ़ी भाषा में बाइबिल के अनुवाद की शुरुआत हुई।

२. प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण, बच्चों को नशामुक्ति का संदेश
बालोद जिले में जनसंपर्क अधिकारी ने प्राथमिक शालाओं का दौरा कर शिक्षा स्तर और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान छात्रों को नशे से दूर रहने की समझाइश भी दी गई।

३. साहित्य जगत को अलविदा: विनोद शुक्ल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
हिंदी साहित्य के वरिष्ठ और विशिष्ट रचनाकार विनोद शुक्ल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। साहित्य जगत ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

४. छत्तीसगढ़ में गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा समाप्त
राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों को दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था खत्म कर दी है। गृहमंत्री ने इसे प्रशासनिक सुधार बताया।

५. आमाबेड़ा हिंसा के विरोध में बंद, मॉल में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में उपद्रव की घटना सामने आई। इस दौरान एक डिलीवरी कर्मी के साथ मारपीट भी की गई।

६. कोरबा जेल का निरीक्षण, कैदियों की सुविधाओं की समीक्षा
प्रधान न्यायाधीश ने कोरबा केंद्रीय जेल का दौरा कर बंदियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और कानूनी सहायता की स्थिति का जायजा लिया।

७. शहरी क्षेत्रों में पीएम आवास पर ब्रेक
प्रदेश के शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए मकानों के निर्माण पर रोक लगाई गई है। 49 हजार से अधिक अधूरे मकान तय समय में पूरे नहीं होने पर भुगतान रोका जाएगा।

८. दुर्ग में हिट एंड रन, सुरक्षा गार्ड की मौत
दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सुरक्षा गार्ड को टक्कर मार दी। ड्यूटी से लौटते समय हुए हादसे में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।

९. सरकारी वकीलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
राज्य सरकार ने 6 अतिरिक्त और 8 उप महाधिवक्ता समेत कुल 49 नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है।

१०. कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार
सारंगढ़ पुलिस ने अंबिकापुर से एक कार में ले जाया जा रहा 83 किलो गांजा जब्त किया है। बलरामपुर निवासी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा

Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।