,

FIROZABAD: श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dispute over funeral at cremation ground in Firozabad

REPORT- PREMPAL SINGH

FIROZABAD: शिकोहाबाद के शाहजलपुर गांव में शवदाह पर हुआ विरोध

फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव शाहजलपुर में सैकड़ों वर्ष पुराने श्मशान पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। गांव निवासी गंगा देवी की मौत के बाद परिजन उनका शव दाह संस्कार के लिए ग्राम सभा की जमीन पर स्थित श्मशान में लेकर पहुंचे। इसी दौरान स्थानीय लोगों के एक पक्ष ने यह कहकर विरोध किया कि यह आवादी क्षेत्र है और शव जलाने से दुर्गंध फैलती है, जिससे लोगों को परेशानी होगी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया अंतिम संस्कार, दोनों पक्षों को दी चेतावनी

विरोध बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। शव लेकर आए ग्रामीणों का कहना था कि यह श्मशान सैकड़ों वर्ष पुराना है और लंबे समय से यहीं अंतिम संस्कार होते आ रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष का तर्क था कि आसपास आवादी क्षेत्र होने के कारण शवदाह से समस्या होती है।

पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया और गंगा देवी का अंतिम संस्कार संपन्न कराया। पुलिस ने भविष्य में किसी भी तरह के विवाद से बचने की हिदायत देते हुए दोनों पक्षों को कड़ी चेतावनी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि संबंधित भूमि ग्राम सभा के नाम दर्ज है और यहां काफी समय से अंतिम संस्कार होते रहे हैं, साथ ही पास में ग्राम सचिवालय भी स्थित है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की