,

Pilibhit: शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Pilibhit

Report By: Nijam Ali, Edit By: Priyanshi Soni

Pilibhit: पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर छात्रा के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

Pilibhit: शादीशुदा शिक्षक पर गंभीर आरोप

पीड़िता के अनुसार आरोपी शिक्षक दिलनवाज पिछले करीब पांच वर्षों से उसे शारीरिक शोषण का शिकार बना रहा था। आरोप है कि हाल ही में आरोपी ने छात्रा को चार दिनों तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बेटियों का पिता भी है।

शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर शादी करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागने में सफल रही और सीधे थाने पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी।

पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

माधोटांडा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…