,

Stocks to Buy: Godawari Power, IFCI समेत इन शेयरों में तेजी के संकेत, निवेशकों को मिल सकता है फायदा

Stocks to Buy

Stocks to Buy: शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद मंगलवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में दोनों प्रमुख सूचकांक लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 42.64 अंक टूटकर 85,524.84 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 4.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 26,177.15 पर बंद हुआ।

बाजार पर सूचना प्रौद्योगिकी और फार्मा सेक्टर में मुनाफावसूली का दबाव देखा गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 85,704.93 के उच्चतम और 85,342.99 के निचले स्तर तक पहुंचा।

इन शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स के नुकसान में रहने वाले शेयरों में इन्फोसिस, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और मारुति शामिल रहे।

इन शेयरों में दिखी मजबूती

आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक जैसे शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और ये लाभ में रहे।

इन शेयरों में मजबूत खरीदारी

तकनीकी संकेतों के अनुसार जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी दिख रही है, उनमें

  • जुपिटर वैगन्स
  • इरकॉन इंटरनेशनल
  • गोदावरी पावर
  • आईएफसीआई
  • चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस
  • आलोक इंडस्ट्रीज
  • रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 सप्ताह का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो इनमें आगे भी तेजी के संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

Stock Market close highlights: IT, auto stocks drag Sensex 690 pts; Nifty  at 25,150; SMIDs down 1% | Markets News - Business Standard

एमएसीडी संकेतक के अनुसार कोफोर्ज, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स, चेन्नई पेट्रोलियम, कजारिया सेरामिक्स, एजिस वोपैक टर्मिनल्स, शेफ्लर इंडिया और नीलैंड लैबोरेटरीज के शेयरों में मंदी की शुरुआत हो सकती है।

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…