,

Breking news: सबलगढ़ में भीषण सड़क हादसा

पंचमुखी मंदिर के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

Report: Aman parmar

Breking news: मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में पंचमुखी मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सबलगढ़ की ओर से आ रही कार और कैलारस की दिशा से आ रही मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत

हादसे में मोटरसाइकिल चालक कुलदीप जादौन, निवासी पहाड़ी, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कार चालक वाहन छोड़कर फरार

हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे के कारणों की पड़ताल जारी

फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…