,

Agra News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में पिनाहट में प्रदर्शन, हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला

agra-pinahat-protest-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh

रिपोर्ट- फरहान खान

Agra News: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में आगरा जनपद के पिनाहट कस्बे में हिंदूवादी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बजरंग दल, राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और विरोध जुलूस निकालते हुए बांग्लादेश का पुतला दहन किया।

Agra News:प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि वहां हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। प्रदर्शन के समय पुतला दहन को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर के लिए नोकझोंक की स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस की सतर्कता से हालात जल्द ही नियंत्रण में आ गए और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है, जिसे लेकर देशभर में आक्रोश है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाए और बांग्लादेश सरकार पर कड़ी कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जाए।

Agra News: कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल, राष्ट्रीय बजरंग दल और राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भगवा झंडों के साथ सड़कों पर उतरे और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।

बजरंग दल के जिला संयोजक डोगर सिंह चौहान ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द इन घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। यह मामला आगरा जनपद के पिनाहट कस्बे का है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…