,

Trump Administration: अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत 30 राजदूतों की वापसी, विदेश नीति में मच गई हलचल

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/trump-hormuz-strait-america-new-territory-iran-tension/

Trump Administration: ट्रंप सरकार ने लगभग 30 अमेरिकी राजदूतों को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘अमेरिका फर्स्ट’ एजेंडे के अनुरूप अमेरिकी विदेश नीति को प्रभावी बनाने के मकसद से उठाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजदूतों को बर्खास्त नहीं किया जा रहा, बल्कि उन्हें स्टेट डिपार्टमेंट में अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

Trump Administration: सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा

स्टेट डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “राजदूत राष्ट्रपति के व्यक्तिगत प्रतिनिधि होते हैं और राष्ट्रपति का अधिकार है कि वह विदेशों में तैनात अधिकारियों को अपने एजेंडे के अनुसार काम करने सुनिश्चित करे। यह हर प्रशासन में होने वाली सामान्य प्रक्रिया है।”

Trump purges Biden-era ambassadors in foreign policy shake-up

Trump Administration: पहले ही दी गई थी सूचना

कम से कम 29 देशों के मिशन प्रमुखों को पहले ही सूचित किया गया था कि उनका कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो जाएगा। इनमें अधिकांश राजदूत बाइडेन प्रशासन के दौरान नियुक्त हुए थे और ट्रंप के पहले कार्यकाल की छंटनी से बचे हुए थे।

कहां-कहां से होगी वापसी

  • अफ्रीका: नाइजीरिया, सेनेगल, रवांडा, युगांडा, सोमालिया, मेडागास्कर सहित 13 देश
  • एशिया: फिजी, लाओस, मार्शल आइलैंड्स, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपीन और वियतनाम
  • यूरोप: आर्मेनिया, नॉर्थ मैसेडोनिया, मोंटेनेग्रो, स्लोवाकिया
  • मध्य पूर्व: अल्जीरिया, मिस्र
  • दक्षिण एवं मध्य एशिया: नेपाल, श्रीलंका
  • अमेरिका/दक्षिण अमेरिका: ग्वाटेमाला, सूरीनाम
Embassy of the United States, New Delhi - Wikipedia

डेमोक्रेट्स की आलोचना

डेमोक्रेट्स ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। उनका कहना है कि कई राजदूत पद पहले से ही खाली हैं और यह कदम अमेरिकी कूटनीति को कमजोर कर सकता है। सीनेट फॉरेन रिलेशंस कमेटी की शीर्ष डेमोक्रेट सीनेटर जीन शाहीन ने कहा कि “योग्य और अनुभवी राजदूतों को हटाकर राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को चीन और रूस के हवाले कर रहे हैं।”

अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव

इस कदम से वैश्विक राजनीति और अमेरिकी कूटनीति में हलचल मची है। अफ्रीका, एशिया और यूरोप में अमेरिकी राजदूतों की वापसी से संबंधित देशों में भी संभावित प्रभावों पर निगाहें हैं।

उलटफेर... अब ट्रंप ने 29 देशों से वापस बुला रहे अपने राजदूत

यह खबर भी पढ़ें: Delhi: बांग्लादेश ने निलंबित की वीजा सेवाएं, तनाव के बीच भारत ने दिखाई संयम की नीति

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की