,

Muradnagar: थाने में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, महिला उपनिरीक्षक और सिपाही गिरफ्तार

Report By: Vaibhav Sharma

Muradnagar: एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मुरादनगर पर तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रिया सिंह और एक सिपाही को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Muradnagar: पीड़ित की शिकायत पर हुई कार्रवाई

पीड़ित रजनीश त्यागी ने एंटी करप्शन टीम को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में धारा न बढ़ाने और उनके माता-पिता, मामा के लड़के और भतीजे का नाम केस से निकलवाने के बदले महिला उपनिरीक्षक प्रिया सिंह द्वारा 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी।

50 हजार में तय हुई थी डील

पीड़ित के अनुसार लंबी बातचीत के बाद रिश्वत की रकम 50 हजार रुपये तय की गई। इसके बाद उन्होंने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया, जिसने पूरी योजना बनाकर महिला उपनिरीक्षक और सिपाही को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।

आगे की जांच जारी

एंटी करप्शन टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है, वहीं विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…