,

Sironj News: भोपाल जा रही शक्ति बस के पहिये में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

sironj news bhopal-shakti-bus-fire-wheel-incident

Sironj News: सिरोंज से भोपाल जा रही शक्ति यात्री बस (MP 14-AB 0459) में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भनना खेड़ा के पास बस के ड्राइवर साइड के पिछले पहिये में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते बस रोक दी गई और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहिये से धुआं निकलते देख चालक ने तुरंत बस सड़क किनारे रोकी। आग लगने का कारण ब्रेक शू लाइनर का चिपक जाना बताया जा रहा है। बस में सवार सभी यात्रियों को बाद में दूसरी बस के माध्यम से भोपाल रवाना किया गया।

Sironj News: बस में नहीं था अग्निशमन यंत्र

चौंकाने वाली बात यह रही कि बस में अग्निशमन यंत्र मौजूद नहीं था। ऐसे में स्थानीय लोगों और चालक की मदद से पेड़ों की डालियों और पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया। यदि आग समय पर न बुझाई जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Sironj News: यातायात अधिकारी ने दिए बयान

मौके पर पहुंचे सिरोंज यातायात अधिकारी ने बताया कि बस के सभी कागजात पूरे थे, लेकिन बस में अग्निशमन यंत्र नहीं होने के सवाल पर अधिकारी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

लापरवाही बन सकती है जानलेवा

बताया जा रहा है कि इस रूट पर रोजाना हजारों यात्री बसों से सफर करते हैं। इस तरह की छोटी लेकिन गंभीर लापरवाहियां यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकती हैं। घटना के बाद बसों में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…