PILIBHIT: पूरनपुर के गांव नारायणपुर में सुबह गोलीकांड

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PILIBHIT: Morning firing incident in Narayanpur village of Puranpur

REPORT- NIJAM ALI

PILIBHIT: पैसों के विवाद में चली गोली, सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोली लगने से सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह कई वर्षों से गांव निवासी पूरन सिंह के घर में बेटे की तरह रह रहा था। अचानक हुए इस विवाद में गोली चलने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

महिला जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने शुरू की हत्या की गहन जांच

इस घटना में गुरमीत कौर पत्नी पूरन सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के समय घर में सेवानिवृत्त CISF जवान पूरन सिंह भी मौजूद थे। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर सीओ प्रतीक दहिया और कोतवाल पवन पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। शांत माने जाने वाले गांव नारायणपुर में इस वारदात से दहशत का माहौल बना हुआ है।

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून