,

AssamNews: असम में दर्दनाक रेल हादसा, हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, 8 हाथियों की मौत

by: vijay nandan

AssamNews: होजाई (असम)। असम के होजाई जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जब सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई। इस दुर्घटना में 8 हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक हाथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

assam-hojai-rajdhani-express-hit-elephant-herd-8-elephants-dead

AssamNews: जानकारी के अनुसार यह हादसा गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन का इंजन और उसके पांच कोच पटरी से उतर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

AssamNews: हादसे के बाद मौके पर रेलवे प्रशासन, वन विभाग और राहत टीमें पहुंच गईं। घटना के चलते पूर्वोत्तर रेलवे की कई रेल सेवाएं प्रभावित हुईं और ट्रैक पर बहाली का काम तेजी से जारी है। वन विभाग घायल हाथी के इलाज में जुटा हुआ है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और प्रभावित रूट पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…