,

Dantewada: सुकमा SDOP पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप

Dantewada

Report By: Azad Saxena

Dantewada: दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। सुकमा के SDOP तोमेश वर्मा पर अज्ञात युवक ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना दंतेवाड़ा के TVS शोरूम के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Dantewada: अचानक किया चाकू से वार

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने अचानक SDOP तोमेश वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में SDOP घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया।

घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। घायल SDOP तोमेश वर्मा को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मौके से आरोपी गिरफ्तार

हमले के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को मौके से ही पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रविशंकर साहू, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है।

सुकमा से पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचा आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रविशंकर साहू सुकमा से SDOP का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचा था और मौके पर वारदात को अंजाम दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वजह जानने में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…