Marwahi News: तेज रफ्तार टैंकर ने मारी बाइक को टक्कर, दो युवक घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Marwahi

Marwahi: छत्तीसगढ़ के कोटमी-मरवाही मुख्य मार्ग पर सेखवा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

एक गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार, घायल युवक पतेरा टोला के निवासी हैं और घटना के समय अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद टैंकर चालक फरार

हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़े: Korba News: किचन में लगी आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

पहले भी हुए कई सड़क हादसे

गौरतलब है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में यातायात नियंत्रण को लेकर ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क हादसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। हाल ही में मरवाही क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और