,

IND vs SA 4th T20 : लखनऊ में घनी धुंध के कारण चौथा टी20 रद्द, टॉस भी नहीं हो सका

IND vs SA 4th T20

IND vs SA 4th T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। घनी धुंध के चलते खिलाड़ियों से लेकर अंपायर और दर्शक सभी को लंबा इंतजार करना पड़ा।

IND vs SA 4th T20: घनी धुंध बनी मैच रद्द होने की वजह

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार शाम अचानक मौसम बिगड़ गया। दृश्यता इतनी कम हो गई कि टॉस तक संभव नहीं हो सका। अंपायरों ने मैच शुरू कराने के प्रयास किए, लेकिन हालात लगातार बिगड़े रहे।

3 घंटे तक चला इंतजार, 6 बार हुआ निरीक्षण

मैच का टॉस शाम साढ़े 6 बजे होना था, जिसे पहले 20 मिनट टाला गया। इसके बाद हर आधे घंटे में हालात का जायजा लिया गया। करीब तीन घंटे के इंतजार और छह बार निरीक्षण के बाद रात 9 बजकर 25 मिनट पर अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला लिया।

सीरीज में भारत की बढ़त बरकरार

मैच रद्द होने के बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की 2–1 की बढ़त कायम रही। इसके साथ ही टीम इंडिया का टी20 सीरीज में अजेय रहने का सिलसिला लगातार 11वीं सीरीज तक पहुंच गया। साउथ अफ्रीका अब केवल 2–2 की बराबरी कर सकता है।

19 दिसंबर को अहमदाबाद में आखिरी मुकाबला

सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जहां सीरीज के अंतिम नतीजे पर सबकी नजरें रहेंगी।

शुभमन गिल सीरीज से बाहर

मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। उपकप्तान शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान पैर में चोटिल हो गए, जिसके चलते वे चौथे और पांचवें टी20 से बाहर हो गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: IPL 2026: 215 करोड़ में 77 खिलाड़ियों की किस्मत खुली, जानिए ऑक्शन के बाद टीमों के स्क्वॉड

MP news: बेटे का सपना साकार करने के लिए पिता राम अवध यादव महीनों घर से दूर रहकर चलाते रहे ट्रक..

फैंस में नाराजगी, रिफंड की मांग

मुकाबला रद्द होने के बाद दर्शकों में मायूसी देखने को मिली। एक फैन ने बताया कि उसने टिकट खरीदने के लिए तीन बोरी गेहूं बेच दिए थे और अब वह रिफंड चाहता है। कई दर्शकों ने मौसम को देखते हुए मैच का समय पहले न रखने पर सवाल उठाए।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…