,

AGRA: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वाहन से चोरी, पुलिस चौकी के पास बेखौफ वारदात

AGRA

AGRA: आगरा में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने सरकारी विभागों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय परिसर का है, जहां विभागीय वाहन से दो रातों में लगातार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

हैरानी की बात यह है कि यह घटना ईदगाह पुलिस चौकी से महज 20 कदम की दूरी पर हुई, इसके बावजूद चोर पूरी तरह बेखौफ नजर आए। विभागीय वाहन संख्या यूपी-32 बीजी-3844 में पहली चोरी 14 दिसंबर की रात हुई। चोरों ने वाहन के दोनों ओर लगे पैरदान, पंखे चोरी कर लिए और ऊपर लगी रैगजीन को भी फाड़ दिया।

20 कदम की दूरी पर है पुलिस चौकी

इसके अगले ही दिन 15 दिसंबर की रात चोर दोबारा लौटे और इस बार वाहन का शीशा तोड़कर बैटरी, चार्जिंग सिस्टम, टॉवल, रीडिंग बुक सहित अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। लगातार दो दिनों में हुई इस चोरी से वाहन को लगभग पूरी तरह नुकसान पहुंचाया गया।

घटना की सूचना 15 दिसंबर को पुरानी ईदगाह कॉलोनी चौकी प्रभारी को और 16 दिसंबर को थाना रकाबगंज में दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे विभागीय अधिकारियों में नाराजगी है और आम लोगों में भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior: 25 दिसंबर को होगा ‘अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट’, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस चौकी के पास खड़े सरकारी वाहन ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…