,

AGRA: खड़ी कार में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

AGRA

AGRA: थाना कमला नगर क्षेत्र में पुल के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार के पास पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी थी, जिससे कुछ ही देर में आग कार तक पहुंच गई। देखते ही देखते कार आग की चपेट में आ गई और लपटें तेज हो गईं, साथ ही आसमान में काले धुएं का गुबार उठने लगा।

घटना के समय कार के पास एक और वाहन खड़ा था। आग लगते ही वहां मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए दूसरी कार को तुरंत हटा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जली हुई कार किसकी है।

होटल के मैनेजर राहुल राठौर ने बताया कि उस समय थाना कमला नगर के प्रभारी उनसे मिलने आए हुए थे, तभी कार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पास के होटल से फायर सिलेंडर मंगवाकर आग बुझाने में जुट गया।

पुलिस ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए फायर सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पा लिया। लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड के आने का इंतजार किया जाता, तो कार पूरी तरह जलकर राख हो जाती और पास में खड़ी अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंच सकता था।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…