,

Ujjain news: दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूटपाट: चेन छीनने की कोशिश में की मारपीट, 100 रुपये लेकर फरार

BY: Yoganand Shrivastva

Ujjain news: उज्जैन में मंगलवार को दिनदहाड़े एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। घटना नगर निगम परिसर के पास दरगाह के सामने हुई, जहां एक युवक ने महिला को बातों में उलझाकर हमला किया और चेन छीनने की कोशिश की। असफल रहने पर आरोपी महिला के पर्स से 100 रुपये लेकर मौके से भाग निकला।

फाजलपुरा निवासी रामी बाई गोयल पेंशन से जुड़े काम के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और किसी बहाने से बातचीत शुरू कर दी। फिर वह उन्हें परिसर के पीछे ले गया, जहां धक्का देकर जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता के अनुसार आरोपी लंबा कद-काठी का युवक था, जिसने पहले पैसे मांगे। मना करने पर उसने मुक्के मारे और मंगलसूत्र खींचने की कोशिश की।

महिला के विरोध करने पर आरोपी ने झूमाझटकी की और पर्स में रखे 100 रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के बाद परिजन महिला को इलाज के लिए चरक भवन लेकर पहुंचे, जहां उनके गले और हाथ में चोट के निशान पाए गए।

पीड़िता ने यह भी बताया कि युवक उन्हें जबरन झाड़ियों की ओर ले गया और थप्पड़ मारे, जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…